20 व 21 अप्रैल को प्रखंडों व पंचायतों में कांग्रेस लगायेगी चौपाल

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को पार्टी जनों की एक अहम बैठक हुई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि मेराज खान शामिल हुए.

बक्सर. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को पार्टी जनों की एक अहम बैठक हुई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि मेराज खान शामिल हुए. उनके आगमन पर स्थानीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया. अपने संबोधन में प्रभारी मेराज खान ने लोकसभा में विरोधी दल के नेता राहुल गांधी द्वारा सौंपे कार्यों से अवगत कराए. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिला के गांव-गांव में चौपाल लगाने की बात एवं समुदाय विशेष दलित अल्पसंख्यक ओबीसी के बीच कांग्रेस संवाद कायम करेगी. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा पूरे जिले में राहुल गांधी के दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए यहां के पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं. आगामी 20 एवं 21 अप्रैल के बाद सभी जिलों में और प्रखंड से लेकर पंचायतों में चौपाल लगाकर राहुल गांधी के संदेश को बताया जाएगा तथा सरकार की नाकामियों को उजागर किया जायेगा. प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि राहुल गांधी के कार्य को करने के लिए मुस्तैदी से काम किया जायेगा. बैठक को संबोधित करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, जयराम राम, त्रिलोकी मिश्रा, संजय पांडेय, डाॅ सतेन्द्र ओझा, विनय सिंह, पंकज उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्यक्ष, अजय ओझा, वीरेंद्र राम व निर्मला देवी आदि शामिल थे. जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 25 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी, दो गिरफ्तार प्रतिनिधि कृष्णाब्रह्म. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के भादी डेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर बरसायी गयी. जिससे मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए सभी जख्मी लोगों का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है. वहीं इस मामला में स्थानीय थाना में एक दूसरे पक्ष के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाने में दर्ज प्राथमिकी में एक पक्ष के महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को मेरे पति हैंड पंप लगाने के लिए नाद हटा रहे थे. हम वहीं खड़ी थी तभी गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर हमको जख्मी कर दिए जख्मी महिला के बयान पर स्थानीय थाना में हरे राम यादव, धनलाल यादव, सत्य नरायन यादव सहित कुल नव लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं दूसरे पक्ष के बीरेन्द्र यादव के बयान पर स्थानीय थाना में सिया राम यादव, हरदीश यादव, राजेश यादव सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि दो तरफ से एक एक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी पहचान बीरेन्द्र यादव, सिया राम यादव के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >