Buxar News: विस्थापित परिवारों के लिए 13 एकड़ में बनेगा कॉलोनी : सुधाकर सिंह

प्रखंड अंतर्गत बनारपुर पंचायत भवन पर शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किया गया.

चौसा

. प्रखंड अंतर्गत बनारपुर पंचायत भवन पर शनिवार को किसान चौपाल का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किया गया. जिसमें हजारों किसान मजदूर शामिल हुए. किसान चौपाल की अध्यक्षता शैलेश राय तथा मंच संचालन विजय नारायण राय ने किया. चौपाल को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद और राजद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि चौसा थर्मल के प्रभावित गांवों के किसानों और मजदूरों की सारी मांगे पूरी होगी. इसके लिए जो भी करना होगा, उसके लिए मैं तैयार हूं. उन्होंने कहा कि आरएनआर पॉलिसी के तहत अभी ₹3,90,000 भुगतान हो रहा है, पर जल्द ही ₹5,00,000 रु दिलवाने का लक्ष्य को हासिल करेंगे. मजदूरों को 750 दिनों की मजदूरी भुगतान की मंजूरी हो गयी है. विस्थापित परिवारों के लिए 13 एकड़ जमीन में कॉलोनी बनाया जाएगा. बरसात खत्म होते ही इस काम को शुरू किया जायेगा. सांसद ने कहा कि एनएच 319 ए के निश्चित रूट पर गांव को उजार कर सड़क किसी भी कीमत पर बनने नहीं दिया जाएगा. संघर्ष से सरकार को रुट बदलने के लिए मजबूर करेंगे. इसके लिए आप संघर्ष तेज करें और कर्मनाशा के किनारे से मैरीन ड्राइव वाली ही सड़क बनाने की लड़ाई में हर मोर्चे पर हम आपके साथ खड़े रहेंगे.

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार किसानों को भुगतान नहीं मिलने के खिलाफ आज भी लड़ाई जारी है. उन्होंने कहा चौसा थर्मल प्लांट में स्थानीय लोगों की उपेक्षा और बाहरी लोगों की बहाली को हम लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. समय रहते 90% से अधिक स्थानीय लोगों की बहाली नहीं हुई तो प्लांट का काम ठप्प करने के लिए भी किसान मजबूर होंगे. जिसकी सारी जिम्मेदारी थर्मल प्रबंधन की होगी. संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान का नरसिंह गोयल की कृषक सहकारी समिति, गौरी शंकर शाह की कंपनी महालक्ष्मी ने नैकॉफ से मिलकर बिहार राज्य बीज निगम की सारी योजनाओं में नकली बीज, खाद, कीटनाशक आदि महंगे दामों पर सप्लाई कर बेशुमार रुपया लूट रहे हैं. किसान उनके नकली बीज, कीटनाशक एवं खाद से तबाह व बर्बाद हो रहा हैं. इसी प्रकार कंफेड का अध्यक्ष एन विजयलक्ष्मी का बर्दहश्त हासिल कर बरौनी डेयरी का एम डी बरौनी डेयरी तथा दूध उत्पादक किसानों को लूट रहा है. पूरे बिहार में औने पौने भाव में किसानों से जमीन छीनने की भरपूर कोशिश चल रही है. किसान यदि सोए रहेंगे तो किसानों से सारी जमीन छीनकर कॉरपोरेट को दे दिया जाएगा. आज हमें अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़नी होगी.

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए चौसा प्रभावित किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह यादव ने कहा कि किसान प्रशासन के दमन, आतंक एवं झूठे मुकदमों के सामने झुकने वाले नहीं हैं. अपने हक के लिए किसान अंतिम दम तक लड़ेंगे. किसान चौपाल को मोहन यादव, इसराइल खान, नंदकुमार राम, घनश्याम चौधरी, सुरेंद्र सिंह, बसंती देवी, पंकज उपाध्याय, राम प्रवेश सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >