मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, शहर में बैरिकेडिंग और सफाई अभियान तेज

Buxar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को बक्सर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सुरक्षा, बैरिकेडिंग और शहर को चमकाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Buxar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को प्रस्तावित बक्सर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक बैरिकेडिंग की जा रही है. जिलाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो.

चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था का तैयार किया गया खाका

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नई बाजार हवाई अड्डा से भगवान वामनेश्वर मंदिर, प्रस्तावित विश्वामित्र पार्क स्थल और चुरामनपुर जनसभा मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है. सभी कार्यक्रम स्थलों और प्रमुख चौराहों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिले के पुलिस बल के अलावा बाहरी पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और विशेष सुरक्षा दस्तों की भी तैनाती की जा रही है.

Also Read : अवधूत भगवान राम की जयंती पर संगोष्ठी, धर्म-संस्कृति और समाजसेवा में योगदान को किया याद

सीएम के कारकेड रूट की सड़कों का हो रहा कायाकल्प

मुख्यमंत्री के कारकेड के गुजरने वाले रूट को दुरुस्त करने के लिए सड़क निर्माण विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटा है. लंबे समय से जर्जर सड़कों के पैचवर्क और कालीकरण का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. हवाई अड्डे से ज्योतिप्रकाश चौक और भगवान वामनेश्वर मंदिर जाने वाले मार्गों पर सड़क की मरम्मत के साथ डामर की नई परत बिछाने का काम तेजी से चल रहा है.

Also Read : भोजपुर से बिक्रमगंज आया परिवार बना प्रमुख कारोबारी घराना, उमेश स्वीट्स के संस्थापक मुद्रिका प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

विशेष सफाई अभियान से संवारा जा रहा शहर

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर नगर परिषद की ओर से शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. वीआईपी रूट में आने वाले मार्गों और चौक-चौराहों की विशेष सफाई करायी जा रही है. प्रस्तावित विश्वामित्र पार्क स्थल और बक्सर शाखा नहर के आसपास जमा कूड़े को साफ किया गया है. इसके साथ ही झाड़ियों और घास की कटाई-छंटाई का काम भी जारी है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शहर और कार्यक्रम स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जा सके.

Also Read : 28 सितंबर के राजभवन मार्च को लेकर करगहर पहुंचा छात्र-नौजवानों का जत्था, नुक्कड़ सभा में जुटे कार्यकर्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >