Buxar News : बक्सर में सोमवार को शहर के चौक-चौराहों पर गंदगी का अंबार लगा रहा. कारण दोपहर 12 बजे तक शहर से कचरे का उठाव नहीं किया गया था. जिस कारण चौक-चौराहों पर फैले गंदगी से बदबू निकल रहा था. आस-पास के लोगों का जीना दुश्वार रहा.
नगर परिषद बक्सर के सफाई निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने कहा कि इटाढ़ी रोड कूड़ा निस्तारण केंद्र पर खतिबा गांव के लोग कचरा गिराने से रोक दिया. जिस कारण शहर शहर में गंदगी फैला रहा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद के खतिबा कूड़ा निस्तारण केंद्र की चाहरदीवारी का मामला अभी पेंच में फंसा है.
हस्तानारंतरण का मामला पेच में फंसे होने की वजह से शहर का कचरा निस्तारण करने में परेशानी आ रहाी है. वही कई वार्ड पार्षदों ने कहा कि सफाई मजदूरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी सफाई कर्मचारी नहीं आ रह हैं. जिस कारण कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा है.
