चुनावी सरगर्मी तेज : नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 को, तैयारी पूरी

Buxar News : वार्ड पार्षद क्रमवार गुप्त मतदान करेंगे. मतदान समाप्त होते ही तुरंत मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा.

Buxar News : (विनोद कुमार सिंह)  नगर पंचायत चौसा में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. समिति के नए सदस्यों के चुनाव के लिए 29 मई (शुक्रवार) को नगर पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक बुलाई गई है. बैठक सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

गुप्त मतदान से होगा चुनाव

बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत होने वाले इस चुनाव में सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद गुप्त मतदान के माध्यम से सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन करेंगे.

प्रशासन की पूरी तैयारी

जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव संचालन के लिए डीसीएलआर शशिभूषण को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वहीं बीडीओ मनोज पासवान और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शिखा राय सहायक निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद को प्रेक्षक बनाया गया है.

मतदान और मतगणना की प्रक्रिया

बैठक में सबसे पहले इच्छुक प्रत्याशियों से नामांकन लिया जाएगा. इसके बाद हिंदी वर्णमाला के क्रम में मतपत्र तैयार किए जाएंगे. वार्ड पार्षद क्रमवार गुप्त मतदान करेंगे. मतदान समाप्त होते ही तुरंत मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा और विजयी प्रत्याशियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

प्रशासन ने सभी वार्ड पार्षदों से पहचान पत्र के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की है. इस चुनाव के बाद नगर पंचायत में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read : इटाढ़ी लूटकांड का पर्दाफाश : पिस्टल के साथ चार शातिर गिरफ्तार, कैमरा, बाइक व मोबाइल बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >