Buxar News :  चिकित्सक पर पिस्तौल तानकर फायरिंग की कोशिश, मिसफायर से बड़ा हादसा टला

Buxar News : युवक ने चिकित्सक को घर चलकर इलाज करने के लिए कहा तो डॉक्टर ने कुछ देर बाद जाने की बात कही, इसी पर उग्र होकर आरोपी ने फायरिंग की कोशिश की.

Buxar News : (रोहित कुमार)  भीषण गर्मी के बीच इलाज को लेकर हुए विवाद ने शुक्रवार को मुरार थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में सनसनी फैला दी. एक निजी क्लीनिक में मरीज के इलाज को लेकर नाराज युवक ने ग्रामीण चिकित्सक पर पिस्तौल तानकर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल मिसफायर हो जाने से बड़ा हादसा टल गया और चिकित्सक बाल-बाल बच गए.

बीरपुर में किराए के मकान में चलाते हैं निजी क्लीनिक

घटना के बाद क्लीनिक में मौजूद मरीजों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, बेलहरी गांव निवासी मो. अशरफ उर्फ तेजू अंसारी बीरपुर गांव में किराए के मकान में निजी क्लीनिक चलाकर ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार करते हैं. शुक्रवार सुबह क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ लगी हुई थी. इसी दौरान एक युवक अपने परिजन की तबीयत खराब होने की बात कहकर तुरंत इलाज के लिए चिकित्सक को घर चलने का आग्रह करने लगा.

युवक ने घर पर चलकर इलाज करने के लिए कहा

चिकित्सक ने भीड़ अधिक होने के कारण कुछ देर बाद आने की बात कही, जिससे युवक भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर युवक ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर चिकित्सक पर तान दी और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली मिसफायर हो गई.

आरोपी फरार, मैगजीन व कारतूस बरामद

इसके बाद चिकित्सक और युवक के बीच हाथापाई भी हुई. इसी दौरान अफरा-तफरी में पिस्तौल का मैगजीन क्लिनिक में गिर गया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. घटना से क्लीनिक में मौजूद मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई. पुलिस ने चिकित्सक के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मौके से पिस्तौल का मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.डुमरांव डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच जारी है.

Also Read :डुमरांव में मुख्यमंत्री ने किया स्व. महाराज कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण, सालों का इंतजार खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >