आद्रा नक्षत्र में भी नहीं हुआ बारिश, बक्सर के किसान परेशान, धान की रोपनी पर मंडराया संकट

Buxar Weather News : बक्सर जिले में मानसून की अनिश्चित चाल किसानों की चिंता बढ़ा रही है. आसमान में दिनभर काले बादल मंडराते हैं, लेकिन बिना बारिश किए आगे बढ़ जाते हैं.

Buxar Weather News : बक्सर जिले में मानसून की अनिश्चित चाल किसानों की चिंता बढ़ा रही है. आसमान में दिनभर काले बादल मंडराते हैं, लेकिन बिना बारिश किए आगे बढ़ जाते हैं. बादलों की इस आंख-मिचौली के कारण खेत सूखे पड़े हैं और उमस से लोगों का हाल बेहाल है. हालांकि नहर में पानी पहुंचने से किसानों को धान की रोपनी की नई उम्मीद जगी है.

बारिश का इंतजार, बढ़ रही किसानों की चिंता

किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से शाम तक कई बार बादल छा जाते हैं और कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो जाता है, लेकिन बारिश नहीं होती. इससे खेतों में नमी नहीं बन पा रही है और उमस लगातार बढ़ती जा रही है.

Buxar Rain Update: धान की रोपनी हो रही लेट

किसानों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में डाले गए धान के बिचड़े अब तक पूरी तरह रोपनी के लिए तैयार नहीं हो सके हैं. आद्रा नक्षत्र शुरू होने के बाद धान रोपने का उपयुक्त समय माना जाता है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है.

Buxar News : नहर में पानी पहुंचने से मिली राहत

किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार तक कोरानसराय-डुमरांव रजवाहा में रामपुर तक ही पानी पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार को पानी नावाडीह डेरा तक पहुंच गया. इससे सिंचाई की उम्मीद बढ़ी है और किसानों के चेहरे पर राहत दिखाई देने लगी है.

उमस से लोग भी परेशान

ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी से कुछ समय के लिए राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप और बादलों की लुकाछिपी के कारण उमस काफी बढ़ गई है. किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि धान की रोपनी समय पर पूरी हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >