बक्सर में जोरदार बारिश के बीच गिरा ठनका, एक व्यक्ति की मौत; युवक की हालत गंभीर

Buxar News : बक्सर के बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मामले की पुष्टि की है.

Buxar News : बासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान भटौली गांव निवासी शिवनाथ यादव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनाथ यादव अपने गांव के पास खेत के बधार में भैंस चराने के लिए गए हुए थे.

उनके साथ ही गांव का एक अन्य युवक भी वहां अपनी भैंस चरा रहा था. इसी दौरान जोरदार बारिश के साथ अचानक तेज गर्जना हुई और आकाशीय बिजली गिर गई. इस वज्रपात की चपेट में आने से शिवनाथ यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

गंभीर रूप से झुलसा युवक

वहीं, ठनका के इस तेज झटके से भटौली गांव निवासी फूलन यादव का पुत्र प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.

Also Read : बक्सर के ऐतिहासिक वामन मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण को बिहार कैबिनेट की मंजूरी, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता शारदा यादव सहित अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. उन्होंने शोकाकुल मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार से मिलने वाली हर संभव सहायता राशि को जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिया.

पुलिस ने शव को कब्जे लिया

इस संबंध में बासुदेवा थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है. पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद से भटौली गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

Also Read : बक्सर में तेज रफ्तार थार ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Triloki chaubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >