बक्सर में NH-922 पर दर्दनाक हादसा, दादी के साथ मंदिर जा रही 5 साल की बच्ची को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Buxar Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर जा रही एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया.

Buxar Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर जा रही एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में मातम का माहौल है.

मृत बच्ची की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव निवासी सुमेश कुमार की पुत्री सुरेशा कुमारी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सुरेशा अपनी दादी के साथ बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए घर से निकली थी. दोनों जैसे ही ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ओझा पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Buxar News : परिवार में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही बड़का ढकाईच गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पूजा-अर्चना के लिए निकली मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खुशियों के लिए शुरू हुई यात्रा पल भर में मातम में बदल गई.

Also Read : पटना में रिटायर्ड प्राध्यापक को 13 दिन तक साइबर बदमाशों ने रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 82.53 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kant

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >