Buxar News : राजपुर. थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव के वार्ड नंबर तीन स्थित अलगू राम के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से हजारों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य रात में गहरी नींद में सो रहे थे. तभी अचानक कहीं से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई.
आग ने देखते ही देखते धारण किया विकराल रूप
बताया गया कि उस समय आसपास कोई नहीं था. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों ने समरसेबल चलाकर बुझाई आग
आग लगने की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए. ग्रामीणों ने आसपास के समरसेबल को चालू कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था.
कपड़ा, अनाज और पशु चारा जलकर राख
आग की इस घटना में घर में रखा कपड़ा, अनाज और पशु चारा समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है.
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
घटना को लेकर समाजसेवी धर्मेंद्र राम सहित अन्य लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
