बक्सर में निधि कंपनी पर 14 लाख रुपये गबन का आरोप, महिलाओं की जमा पूंजी लेकर फरार होने का मामला दर्ज

चरित्रवन स्थित 'डेडहान निधि लिमिटेड' कंपनी पर महिलाओं के ₹14 लाख गबन करने का गंभीर आरोप लगा है. सितंबर 2022 से जमा की गई राशि कंपनी संचालक की मृत्यु के बाद फरार होने से फंसी हुई है. पुलिस ने तीन निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Buxar News : शहर के चरित्रवन स्थित कॉलेज गेट के पास किराए के मकान में संचालित 'डेडहान निधि लिमिटेड' कंपनी पर महिलाओं की जमा पूंजी के करीब 14 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है. धोबीघाट मोहल्ला निवासी अर्चना गुप्ता की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

2022 से जमा कर रही थीं पैसे

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि वे सितंबर 2022 से कंपनी में अपनी गाढ़ी कमाई की रकम जमा कर रही थीं. कंपनी किराए के एक मकान से संचालित हो रही थी. अप्रैल 2024 में कंपनी के डायरेक्टर की मृत्यु के बाद उनके बेटे नीरज कुमार ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि कंपनी का काम पहले की तरह चलता रहेगा और वे पैसे जमा करती रहें.

अगले ही दिन कंपनी का कार्यालय खाली मिला

शिकायत के अनुसार महिलाओं ने 18 अप्रैल 2024 को आखिरी बार कंपनी में पैसे जमा किए. लेकिन अगले ही दिन कंपनी के संचालक कथित रूप से रातों-रात कार्यालय का सामान समेटकर फरार हो गए. इसके बाद महिलाओं को अपनी जमा राशि वापस नहीं मिल सकी.

14 लाख रुपये गबन का आरोप

पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों ने करीब 14 लाख रुपये का गबन किया है, जिससे सभी महिलाएं आर्थिक और मानसिक संकट में हैं. उन्होंने अपनी जमा राशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर संजय सिंह (निदेशक), मनोज कुमार राय (निदेशक) और अशोक कुमार (प्रबंध निदेशक) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Onkar nath mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >