बक्सर में मानवता की मिसाल: रोटरी क्लब के कैंप में जुटे 20 महादानी, रक्तदान कर बचाई कई मासूम जिंदगियां

Buxar News: बक्सर के सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में रविवार को रोटरी क्लब द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में कुल 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.

Buxar News ( बक्सर से मनीष कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ):
मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब बक्सर की ओर से रविवार को सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

डॉ. दिलशाद आलम समेत इन 20 रक्तवीरों ने निभाया अपना फर्ज

शिविर में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया. रक्तदाताओं में मुख्य रूप से डॉ. दिलशाद आलम, मनीष पांडेय, एस.एम. साहिल, मनोज वर्मा, मंजेश केसरी, अनिल जायसवाल, परशुराम, गोपाल केसरी, रियासत अली, विजय मनसिंघका, राहुल कुमार, सोनू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह और राजा बाबू समेत करीब 20 लोगों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई. रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को सम्मान प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.

रक्तदान समाज में जागरूकता बढ़ाने और जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम: मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी डॉ. सी.एम. सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने रोटरी क्लब बक्सर के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है. रोटरी क्लब बक्सर आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा.

रेड क्रॉस बक्सर की प्रशिक्षित टीम ने संभाली जिम्मेदारी

रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस बक्सर की प्रशिक्षित टीम ने किया. टीम के सदस्यों ने रक्तदाताओं की जांच से लेकर रक्त संग्रहण तक की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. डॉ. दिलशाद आलम ने रेड क्रॉस की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की.

शिविर में कई रोटेरियन और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लब के सचिव एस.एम. साहिल, प्रोजेक्ट चेयर दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, अध्यक्ष निर्वाचित निर्मल कुमार सिंह, सचिव निर्वाचित मनोज, रोहतास गोयल, कृष्णानंद सिंह, प्रदीप जायसवाल, राजेश केसरी, विवेक केसरी, कुमार सागर, प्रिंस जायसवाल समेत कई रोटेरियन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर भी चर्चा की गई. वक्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. अंत में क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, रेड क्रॉस टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

Also Read: टपकती छत, दहशत में छात्र; शिक्षा मंत्री तक पहुंची जर्जर स्कूल की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >