बक्सर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 600 लीटर देशी शराब किया नष्ट

Buxar News: बक्सर के केसठ स्थित नया बाजार की महादलित बस्ती में नावानगर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर छापेमारी की. थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जमीन खोदकर 600 लीटर अर्ध-निर्मित देशी शराब (जावा व फुला महुआ) को नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरण ध्वस्त कर दिए. पुलिस को देखकर कारोबारी फरार हो गए.

केसठ से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
Buxar News:
बिहार में शराबबंदी कानून को पूर्ण रूप से प्रभावी बनाने के लिए बक्सर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर नावानगर थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ केसठ स्थित नया बाजार के महादलित बस्ती में एक बड़ी छापेमारी की है. इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने किया.

जमीन खोदकर निकाला गया जावा महुआ, उपकरण किए ध्वस्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बाजार स्थित महादलित बस्ती में कुछ लोगों द्वारा चोरी-छिपे अवैध रूप से देशी शराब बनाकर बेची जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे दल-बल के साथ चिन्हित ठिकानों पर अचानक दबिश दी.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के अड्डों पर खुदाई कर जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए जावा और फुला महुआ को बाहर निकाला. पुलिस ने मौके पर ही लगभग 600 लीटर अर्ध-निर्मित देशी शराब को पूरी तरह से विनिष्ट (नष्ट) कर दिया. इसके साथ ही शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे भट्ठी और अन्य उपकरणों को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया.

पुलिस को देखकर घर छोड़कर भागे शराब कारोबारी

पुलिस की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया. छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को दूर से ही देखकर कारोबारी अपने घरों को छोड़कर मौके से फरार हो गये. नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्करों और इस धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है. सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बक्सर में मॉडल स्कूल बना मवेशियों का चारागाह, टूटी बाउंड्री वॉल से छात्रों की सुरक्षा पर सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >