बक्सर में बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर- मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, विश्व भर में भारत की बढ़ी साख

Buxar News: बक्सर में ‘मोदी के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री संजय सिंह टाइगर ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल भुगतान और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है.

बक्सर से आशुतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट
Buxar News:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में ‘मोदी के 12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम चला रही है. इसी कड़ी में शनिवार को बक्सर जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. पूर्व की सरकारों की तुलना में देश के भीतर काफी विकास का कार्य हुआ है. इस दौरान भाजपा के वरीय नेता कौशल विद्यार्थी भी मुख्य रूप से शामिल हुए.

जी-20 का गौरवपूर्ण नेतृत्व भारत को मिला

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि केंद्र सरकार ने परिवहन, शिक्षा, कौशल विकास, खेल, कृषि के क्षेत्र में और किसानों की आय दुगुनी करने के साथ-साथ वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को केंद्रित कर विभिन्न कार्ययोजनाओं को संचालित करने की दिशा में बड़ी पहल की है. नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबी अवधि वाले पीएम हैं, जिन्होंने देश सेवा में एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया है. उनके कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और इसी का परिणाम है कि जी-20 का गौरवपूर्ण नेतृत्व भी भारत को मिला.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

12 सालों में पूरी तरह बदली देश की तस्वीर

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने जोर देकर कहा कि साल 2014 से पहले भारत को आर्थिक रूप से एक कमजोर अर्थव्यवस्था माना जाता था. लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा चुकी है. मोदी सरकार की नीतियों से समाज के सभी वंचित वर्गों तक सीधा लाभ पहुंचा है और भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है, जिससे पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है. आज डिजिटल भुगतान (डिजिटल ट्रांजैक्शन) के मामले में हम दुनिया के विकसित देशों की अग्रिम श्रेणी में शामिल हैं.

युवा और रोजगार के अवसरों पर सरकार का विशेष जोर

उच्च शिक्षा व विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र और बिहार सरकार का बजट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षमता बढ़ाने पर विशेष फोकस है. उन्होंने आगे कहा कि पटना में ‘शिप रिपेयर इकोसिस्टम’ विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर बढ़ेंगे.

इसके साथ ही 20 नए जलमार्गों और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण से बिहार के भीतर विकास के नए द्वार खुलेंगे. मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम स्वनिधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से आज देश के हर जरूरतमंद के घर तक सीधा लाभ पहुंचा है.

मजबूत विदेश नीति से विश्व में बढ़ा भारत का मान

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में मजबूत विदेश नीति के कारण विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है. भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग काफी बढ़ी है और देश की संप्रभुता को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिससे भारत आर्थिक और वैश्विक स्तर पर बेहद सशक्त हुआ है. 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) और वैश्विक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं. अंत में मंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की इन तमाम ऐतिहासिक उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पूरी सक्रियता के साथ पहुंचाने का आह्वान किया.

Also Read: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बक्सर में बोले MLA आनंद मिश्रा- योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों और युवाओं तक पहुंचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >