भीषण गर्मी में JK Cement कंपनी बना सहारा, राहगीरों-श्रमिकों के लिए शुरू की ठंडे नींबू पानी की सेवा

Buxar News: बक्सर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जेके सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राहगीरों और श्रमिकों के लिए नि:शुल्क ठंडे नींबू पानी की व्यवस्था शुरू की है. इस पहल की स्थानीय लोगों और कामगारों ने जमकर सराहना की है.

Buxar News:( संतोष कांत) बक्सर जिले के ब्रह्मपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जेके सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की शुरुआत की है. फैक्ट्री की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के लिए ठंडे नींबू पानी की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है.इस सामाजिक पहल का संचालन प्लांट हेड और एचआर हेड तेज मान के निर्देशन में किया जा रहा है.

राहगीरों और मजदूरों को मिल रही राहत

फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर पैदल चलने वाले और दुपहिया वाहन से आने-जाने वाले श्रमिकों को लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बना हुआ था. इसे देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने रास्ते में विशेष स्टॉल लगाकर ठंडे और शुद्ध नींबू पानी का वितरण शुरू किया. इन स्टॉलों पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति को नि:शुल्क नींबू पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिल रही है.

सामाजिक दायित्व निभा रहा फैक्ट्री प्रबंधन

इस पहल को लेकर प्लांट हेड ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन केवल व्यावसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों और श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनके लिए प्राथमिकता है. वहीं एचआर हेड तेज मान ने बताया कि गर्मी के इस कठिन दौर में कामगारों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा, लू और गर्म हवाओं से लोगों को बचाने तथा कार्यस्थल के आसपास सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए यह सेवा लगातार जारी रखी जाएगी.

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों और दैनिक मजदूरों ने जेके सीमेंट की इस पहल का दिल से स्वागत किया है. कामगारों का कहना है कि दोपहर के समय फैक्ट्री आते-जाते वक्त इस मार्ग पर न तो पर्याप्त छांव मिलती थी और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध थी. ऐसे में ठंडा नींबू पानी मिलने से उन्हें तुरंत राहत और ऊर्जा मिल रही है. स्थानीय नागरिकों ने भी फैक्ट्री प्रबंधन की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्य उद्योगों को भी इस तरह के मानवीय कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में इस प्रकार की व्यवस्था जरूरतमंदों के लिए किसी राहत से कम नहीं है.

Also Read: बक्सर पुलिस की बड़ी सफलता, 6 साल पुराने पॉक्सो केस का खुलासा; स्टेशन से आरोपी युवती के साथ गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >