बक्सर में सात निश्चय-3 योजना में गड़बड़ी, डुमरांव में नहर सफाई कार्य की खुली पोल, डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

Buxar News: बक्सर के डुमरांव में सात निश्चय-3 के तहत चल रहे नहर सफाई कार्य में लापरवाही सामने आई है. निरीक्षण के दौरान डीडीसी निहारिका छवि को कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए. मामले में आगे विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Buxar News:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) निहारिका छवि ने डुमरांव प्रखंड के मुगाव पंचायत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान सात निश्चय-3 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से नेनुआ उप वितरणी में चल रहे तल सफाई एवं बांध मरम्मति कार्य का जायजा लिया गया.

कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति और स्थल की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई. डीडीसी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

10 जून तक चला था कार्य, फिर रुका

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत कार्य 3 जून 2026 से शुरू हुआ था और 10 जून तक चला. इसके बाद नहर में पानी आ जाने के कारण फिलहाल काम रोक दिया गया है. इस अवधि में प्रतिदिन करीब 69 श्रमिकों को कार्य में लगाया गया था.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

निगरानी और जवाबदेही के दिए निर्देश

डीडीसी ने जल संसाधन विभाग और मनरेगा से जुड़े कर्मियों व अधिकारियों को योजना की नियमित निगरानी और प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया है.

Also Read: सासाराम में BSAP-2 ट्रेनिंग में 16 महिला ट्रेनी बेहोश, 4 की हालत गंभीर; पहले भी हो चुकी है एक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >