बक्सर में अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, गंदगी और दुर्गंध से परेशान ग्रामीण

Buxar News : डुमरांव के कोरानसराय में NH-120 सड़क किनारे अधूरा नाला निर्माण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है. गंदगी और जलजमाव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

Buxar News : बक्सर में डुमरांव-बिक्रमगंज एनएच-120 सड़क के किनारे नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. मामला डुमरांव प्रखंड की कोरानसराय पंचायत का है. पंचायत के मुख्य चौक से कंचनपुर गांव जाने वाली सड़क के उत्तरी किनारे स्थित नाले में हमेशा गंदगी जमा रहती है। इसके कारण इलाके में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है.

अधूरा छोड़ दिया नाला निर्माण

ग्रामीण दयाशंकर तिवारी, डॉ धर्मवीर उपाध्याय, भोला तिवारी, पिंटू गुप्ता और अमरजीत चौरसिया ने बताया कि जब एन एच-120 सड़क 2023-24 में मरम्मत की गई थी, तब सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण का भी काम हुआ था. लेकिन कुछ जगहों पर नाला का काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया.

दयाशंकर तिवारी ने बताया, सड़क बनने से पहले भी यही हाल था और अब भी स्थिति वही है. उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार के सामने भी नाले की यही हालत है. नाले में कचरा जमा रहने से मच्छर पैदा हो रहे हैं और चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में ही नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है. इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है. डॉ धर्मवीर उपाध्याय ने कहा, नाले में गंदगी जमा होने से बीमारी होने की आशंका बनी रहती है.

Also Read : यूपी से आई तेज रफ्तार कार का बक्सर गोलंबर पर कहर, दो बाइक सवारों को 300 फीट तक घसीटा, फिर दूसरी कार से टकराई



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinit Dumroan

Published by: Kumarsuryakant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >