बक्सर के शिवपुर में बिजली चोरी करते पकड़े गए पांच लोग, जुर्माना लगाने के साथ दर्ज हुई प्राथमिकी

Buxar News: नावानगर के शिवपुर गांव में बिजली विभाग ने छापेमारी कर पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा. विभाग ने हजारों रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Buxar News (नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट): नावानगर में बिजली कनीय अभियंता (जेई) अवनीश कुमार के नेतृत्व में बनी एक विशेष टीम द्वारा शिवपुर गांव में औचक छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान पांच लोगों को अवैध रूप से चोरी से बिजली जलाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. इस मामले को लेकर जेई द्वारा सभी पांचों आरोपियों पर अलग-अलग जुर्माना लगाते हुए नावानगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बिजली जेई अवनीश कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवपुर गांव में कुछ लोग मुख्य लाइन से गलत तरीके से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान गांव के धनजी पासवान, रामनाथ पासवान, मंगू देवी (पति स्व. इंदल पासवान), चंद्रावती देवी (पति स्व. गौरी शंकर पासवान) और रिंकू देवी (पति मनोज साह) को गलत तरीके से बिजली जलाते पकड़ा गया.

हजारों का लगा जुर्माना

बिजली विभाग की टीम ने सभी आरोपियों पर उनके लोड के अनुसार जुर्माना तय किया है. इसके तहत धनजी पासवान पर 23,798 रुपये, रामनाथ पासवान पर सबसे अधिक 71,718 रुपये, मंगू देवी पर 29,524 रुपये, चंद्रावती देवी पर 22,702 रुपये तथा रिंकू देवी पर 10,794 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना राशि तय करने के साथ ही नावानगर थाने में लिखित शिकायत देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read: बक्सर जिला परिषद में फंड और स्वीकृति रुकने से बवाल, सदस्यों ने किया 12 दिन के आंदोलन का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >