बक्सर के नुआंव में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 14 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Buxar News: बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. मौके से एक तस्कर मंतोष राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी संतोष राम फरार होने में सफल रहा.

Buxar News (डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट ):
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मामले में दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, 13.710 लीटर शराब बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि नुआंव गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 13.710 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

मंतोष राम गिरफ्तार, संतोष राम मौके से हुआ फरार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर मंतोष राम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि संतोष राम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दोनों आरोपियों का है पुराना आपराधिक इतिहास, फरार की तलाश जारी: एसएचओ

कृष्णाब्रह्म एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मंतोष राम को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं फरार आरोपित संतोष राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि ये दोनों आरोपित पूर्व में भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं.

Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >