Buxar News : गौशाला से भैंस चुरा ले गए चोर

Buxar News : रात के अंधेरे में गौशाला से भैंस ले उड़े चोर, पशुपालकों में बढ़ी चिंता

Buxar News (त्रिलोकी चौबे) : नावानगर थाना के स्थानीय गांव में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रहा है. अभी दो दिन पूर्व स्थानीय बाजार में एक साथ दो दुकानों में चोरी हुआ था जिसके बाद दुकानदारों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्शाया था. इसी बीच शनिवार की रात हीरा यादव की भैंस चोरी हो गई. चोरों ने गौशाला में घुस कर दुधारू भैंस को चुरा लिया.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसको लेकर पीड़ित हीरा यादव द्वारा नावानगर थाना में अज्ञात चोरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चोरी की इस घटना से आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों की मानें तो हिरोइची लोगों का आतंक काफी बाजार में बढ़ गया है. नशा खरीदने के लिये ये लोग चोरी जैसा काम कर रहे है. साथ ही लोगो द्वारा पुलिस के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त किया जा रहा है.

Also Read : Gaya News : कई डीएसपी का हुआ तबादला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >