Buxar News : लूटपाट की कोशिश, शोर मचाने पर भागे बदमाश; घटनास्थल पर गिरा आरोपी का मोबाइल , खुलेंगे राज

Buxar News : लूट की वारदात नाकाम होने पर बदमाश फरार, मौके पर छूटा मोबाइल पुलिस जांच का बना अहम सुराग

Buxar News : मुरार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना कोरानसराय-आमसारी नहर मार्ग स्थित बाम पुल के समीप शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है. इस घटना में आमसारी गांव निवासी गोलू कुमार ,पिता- मुना कानू घायल हो गए, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया.

बाइक और मोबाईल छीनने लगे बदमाश

पीड़ित गोलू कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी बुआ के घर मुरार आए हुए थे. वहां से बाइक से अपने गांव आमसारी लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी. आरोप है कि तीनों में से दो युवक बाइक से उतरकर उनके साथ मारपीट करने लगे और सिर पर हमला कर घायल कर दिया. बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे तथा बाइक छीनने का भी प्रयास किया.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना के दौरान गोलू कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और बदमाशों को दौड़ा दिया. इसी दौरान भागने के क्रम में एक आरोपी का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छीनाझपटी का प्रतीत हो रहा है. जांच में तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें एक आरोपी की पहचान कर ली गई है. सभी आरोपियों का संबंध रोहतास जिले के तरारी थाना क्षेत्र से बताया जा रहा है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया.

Also Read : Aurangabad News : हसपुरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति पर मारपीट का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >