बक्सर के कैंब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एक साथ 6 छात्रों का IIT के लिए हुआ चयन

Buxar News: जेईई एडवांस 2026 में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के छह छात्रों ने सफलता हासिल कर आईआईटी में जगह बनाई है. छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय और अभिभावकों में खुशी का माहौल है.

Buxar News (मनीष मिश्रा): देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2026 के परिणाम में कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. परीक्षा में विद्यालय के छह छात्रों का चयन आईआईटी के बी.टेक. पाठ्यक्रम के लिए हुआ है, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है.

छात्रों ने बढ़ाया जिला का मान

विद्यालय के सफल छात्रों में आशीष कुमार सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 3320, आर्यन कुमार सिंह ने 4995, आदर्श उपाध्याय ने 5011, रियार्थ रचित ने 5040, अंश कुमार त्रिपाठी ने 5873 तथा चंद्र प्रकाश राय ने 21975 रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जेईई एडवांस जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है. देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफलता हासिल करना किसी भी विद्यार्थी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम का फल

विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है. उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने वर्षों की मेहनत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. इनकी सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि उनके अभिभावक और शिक्षक भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है.

शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर विद्यालय के एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी.एस. राव, प्राचार्य एम.के. चौबे, उपप्राचार्य कृष्ण कांत ओझा, धर्मवीर दुबे सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. परिणाम जारी होने के बाद से ही स्कूल में मिठाइयां बांटकर इस शानदार कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा है.

Also Read: उन्नत भारत अभियान के तहत कसियां पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन, किसानों बांटे गए बीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >