बक्सर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Buxar News : वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्रह्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बक्सर नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान बाइक के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया.

Buxar News : वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्रह्मपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बक्सर नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान बाइक के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसका संबंध किसी अंतरजिला वाहन चोर गिरोह से तो नहीं है.

पुलिस के अनुसार, बक्सर नगर थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक मोटरसाइकिल चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और छापेमारी कर आरोपी को बाइक समेत पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरनाथपुरा पंचायत के गोसाईं पुल निवासी लालजी प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.

अंतरजिला गिरोह से जुड़े होने की भी जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का सदस्य तो नहीं है. उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, ताकि हाल के दिनों में हुई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके.

पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. वहीं, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के वाहन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

Also Read : 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग, सांसद ने संसद सत्र में मुद्दा उठाने का दिया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh Kant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >