बक्सर. सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है. विगत दिनों राजगीर में आयोजित प्रांत स्तरीय गणित विज्ञान मेला में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है.
विष्णुकांत ने गणित में हासिल किया दूसरा स्थान
विद्यालय में आयोजित प्रातः वंदना सभा में वंदना के उपरांत इस उपलब्धि की जानकारी साझा की गई. बताया गया कि प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भैया विष्णुकांत ने गणित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आगामी क्षेत्र स्तरीय गणित मेला के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है.
रामगढ़ में होगी क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता
Buxar Mathematics Science Fair से जुड़ी इस उपलब्धि के बाद भैया विष्णुकांत अब क्षेत्र स्तरीय गणित मेला में हिस्सा लेंगे. यह प्रतियोगिता रामगढ़, रांची, झारखंड में आयोजित होगी. विद्यालय की ओर से उन्हें क्षेत्र स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया है.
कंप्यूटर प्रतियोगिता में आदित्य तृतीय
विद्यालय के लिए एक और गौरव की बात रही कि संगणक यानी कंप्यूटर प्रतियोगिता में भैया आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है.
प्रधानाचार्य ने छात्रों को दी बधाई
प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह और उप-प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार ने दोनों भैयाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से भैया विष्णुकांत को क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
अन्य छात्रों के लिए सफलता बनी प्रेरणा
प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों की यह सफलता विद्यालय के अन्य भैया-बहनों के लिए भी प्रेरणास्रोत है. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.
आचार्य और भैया-बहन रहे मौजूद
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के आचार्य ईश्वर चंद्र, मदन पाण्डेय, अखिलेश राय, दिनेश शर्मा, अमित राय, विवेक राय, धीरेन्द्र सिंह, हेम शंकर साह, राजन गुप्ता, अनूप चौबे, सुजीत खरवार तथा आचार्या ज्योति मिश्रा, ज्योति कुमारी, गुड्डी कुमारी समेत समस्त आचार्य परिवार और भैया-बहन उपस्थित रहे.
