बक्सर में कंटेनर से विदेशी शराब की खेप बरामद, सामान के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

बक्सर में मद्य निषेध विभाग ने एक बड़े तस्करी प्रयास को नाकाम किया है. एक कंटेनर से पंजाब निर्मित विदेशी शराब की 1,752 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 3.68 लाख रुपये है. पुलिस ने कंटेनर और शराब को जब्त कर लिया है.

Buxar Foreign Liquor Seized : बक्सर में मद्य निषेध विभाग ने वाहन जांच के दौरान विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया. गंगा सेतु स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर करियर सामान से भरे कंटेनर की जांच में पंजाब निर्मित व्हिस्की की सैकड़ों पेटियां मिलीं. पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Buxar News : करियर सामान के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

मद्य निषेध विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका. कंटेनर में करियर का सामान लदा था, लेकिन शक होने पर अधिकारियों ने सील तोड़कर जांच की. तलाशी में सामान के नीचे छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित "ऑल सीजन व्हिस्की" की बड़ी खेप बरामद हुई.

चालक गिरफ्तार, दिल्ली से पटना जा रहा था कंटेनर

कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र निवासी राम अशीष यादव के पुत्र के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने बताया कि वह कंटेनर लेकर दिल्ली से पटना जा रहा था.

1,752 पेटियों में मिली विदेशी शराब

मद्य निषेध अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बरामद खेप में 180 एमएल की 1,661 पेटियां और 90 एमएल की 91 पेटियां शामिल हैं. कुल बरामद शराब की मात्रा 307.170 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.68 लाख रुपये आंकी गई है. शराब और कंटेनर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

सीमा पर लगातार चल रहा सघन जांच अभियान

उत्पाद विभाग ने बताया कि बिहार में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Onkar nath mishra

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >