बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर का कहां-कहां होगा ठहराव? जानें पूरा रूट और स्टेशनों की लिस्ट

बक्सर-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन में चौसा स्टेशन पर ठहराव नहीं. जानें कहां-कहां होगा ठहराव और स्टेशनों की लिस्ट.

Buxar Train Update : भारतीय रेलवे द्वारा दो सितंबर से बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर ट्रेन संख्या 03287/03288 का पुनः संचालन शुरू किया जा रहा है, लेकिन चौसा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं दिए जाने से स्थानीय यात्रियों में भारी नाराजगी है. चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा ने रेलवे के इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

कोरोना से पहले था ठहराव, अब नहीं हुई बहाली

मोर्चा के अनुसार, कोरोना काल से पहले बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव चौसा स्टेशन पर होता था. कोरोना के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने के बावजूद चौसा में इस ट्रेन का ठहराव बहाल नहीं किया गया. इससे रोजाना यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

थर्मल पावर प्लांट के बावजूद रेलवे पर उपेक्षा का आरोप

चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा का कहना है कि चौसा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यहां 1320 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट भी संचालित है, जिसके कारण देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बावजूद प्रमुख ट्रेनों का चौसा स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाना क्षेत्र की लगातार उपेक्षा को दर्शाता है.

वर्षों पुरानी मांग, पहले भी हो चुका है आंदोलन

मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि चौसा में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग वर्षों पुरानी है. इस मांग को लेकर पहले भी धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है. इसके बावजूद रेलवे की ओर से अब तक सकारात्मक पहल नहीं की गयी है.

मांग नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन

डॉ. मनोज कुमार यादव ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और दानापुर मंडल रेल प्रबंधक से जनहित में बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर ट्रेन का चौसा स्टेशन पर ठहराव तत्काल बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि रेलवे ने मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया, तो मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >