बक्सर में एक ही रात तीन घरों से भीषण चोरी, 60 लाख के गहने और कैश ले उड़े चोर

Buxar Crime News : बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के गहने और नगदी उड़ा लिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट
Buxar Crime News :
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने इन घरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस बड़ी घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है

तीन अलग-अलग केस दर्ज

पीड़ित परिवार के बयान पर स्थानीय थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, 24 जून की रात नुआंव गांव निवासी संजय कुमार सिंह, सतीश प्रसाद सिंह और अजित कुमार सिंह के घरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

छत के रास्ते घुसे चोर

बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के कुछ सदस्य छत पर सोने चले गए थे, जबकि कुछ लोग घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे. इसी दौरान मध्य रात्रि में चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ दिया. चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी निकाल लिए.

Also Read : बक्सर में आसमान से बरस रही आग, 43°C के पार पहुंचा पारा; अगले 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं

सुबह बिखरा मिला सामान

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला. अलमारी और बक्सों के टूटे ताले देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद पीड़ित परिवारों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 60 लाख रुपये है.

पुलिस कर रही जांच

मामले को लेकर संजय कुमार सिंह, सतीश प्रसाद सिंह और अजित कुमार सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संबंध में डुमरांव डीएसपी पोलस्त कुमार ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है.

Also Read : बक्सर में एक ही रात तीन घरों में 40 लाख की चोरी, स्प्रे कर परिवारों को सुलाया; जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >