बक्सर में ‘आयुष्मान सारथी’ लॉन्च : अब WhatsApp पर मिलेंगी सभी सेवाएं, घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड

Buxar Ayushman Bharat WhatsApp service : बक्सर में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए ‘आयुष्मान सारथी’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू हुआ है. अब लोग घर बैठे कार्ड बना सकते हैं, पात्रता जांच सकते हैं और शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 24×7 उपलब्ध यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाएगी.

Buxar Ayushman Bharat WhatsApp service : बक्सर जिले के लाखों आयुष्मान लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं सीधे व्हाट्सएप पर उपलब्ध होगी. केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने ‘आयुष्मान सारथी’ नाम से नया चैटबॉट लॉन्च किया गया है, जिससे लोग घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे, पात्रता जांच सकेंगे और अपनी शिकायत भी दर्ज कर पाएंगे.

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब लोगों को सरकारी दफ्तर, वसुधा केंद्र या अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोबाइल फोन के जरिए ही सारी सुविधाएं मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी. खास बात यह है कि यह सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी.

WhatsApp service : ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी राहत

बक्सर जिले के चौसा, इटाढ़ी, राजपुर, ब्रह्मपुर, सिमरी और नावानगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. यहां अब भी कई ऐसे परिवार हैं जो योजना के पात्र होने के बावजूद जानकारी और संसाधनों की कमी के कारण इसका लाभ नहीं ले पाते थे.

सांकेतिक तस्वीर

अब व्हाट्सएप के जरिए सीधे सेवा मिलने से इन लोगों के लिए प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी. घर बैठे ही वे अपनी पात्रता जांच सकेंगे और जरूरत पड़ने पर कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे. इससे उन्हें जिला मुख्यालय या अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Ayushman Bharat : ऐसे करें आयुष्मान सारथी का इस्तेमाल

इस सेवा का उपयोग करना काफी आसान है. सबसे पहले अपने मोबाइल में +91 72908 23838 नंबर को सेव करना होगा. इसके बाद व्हाट्सएप खोलकर इस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजना है.

Ai generated

मैसेज भेजते ही ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट एक्टिव हो जाएगा और स्क्रीन पर सेवाओं की सूची दिखाई देगी. इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर कुछ ही मिनटों में संबंधित सेवा का लाभ लिया जा सकता है.

Buxar News : घर बैठे मिलेंगी कई जरूरी सुविधाएं

इस चैटबॉट के जरिए लाभार्थी कई अहम सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं. कोई भी व्यक्ति यह जांच सकता है कि उसका परिवार आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए पात्र है या नहीं. अगर नाम सूची में मौजूद है तो आयुष्मान कार्ड का डिजिटल कॉपी भी सीधे मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है. इसके अलावा योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों की जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

इतना ही नहीं, अगर किसी को कार्ड बनने में परेशानी हो या अस्पताल इलाज से इनकार करे तो उसकी शिकायत भी सीधे व्हाट्सएप के जरिए दर्ज की जा सकती है.

PMJAY : सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से लैस सिस्टम

अधिकारियों के अनुसार ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट को पूरी तरह सुरक्षित तकनीक के साथ तैयार किया गया है. इसमें लाभार्थियों के डेटा की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया है और सभी सेवाएं रियल टाइम में उपलब्ध कराई जाएंगी. बक्सर जैसे जिले में जहां व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ा बदलाव ला सकती है.

यह नई डिजिटल सुविधा लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है. अब आयुष्मान योजना का लाभ लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है और आने वाले समय में इससे और ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

Also Read : ऐतिहासिक वामन मंदिर बक्सर सेंट्रल जेल से अलग 1.9 एकड़ में बनेगा, राजकुमार चौबे ने बताया – सनातन आस्था की जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kant

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >