बाइक की डिक्की तोड़कर “1.20 लाख की चोरी

शहर के सत्यदेव गंज सब्जी मार्केट में खड़ी एक बाइक की डिक्की से चोरों ने एक लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिए

बक्सर. शहर के सत्यदेव गंज सब्जी मार्केट में खड़ी एक बाइक की डिक्की से चोरों ने एक लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिए. मामला बुधवार का है. मगर प्राथमिकी गुरुवार को पीड़ित कमल कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वही शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना के सोंथिला गांव निवासी कमल कुमार शहर के सब्जी मंडी में बाइक खड़ा कर खरीदारी कर रहे थे. बाइक की डिक्की में एक लाख 20 हजार रुपये रखा था. ये पैसे उन्होंने शहर के स्टेट बैंक के खाते से निकालकर घर ले जा रहे थे. इसी दौरान सब्जी मंडी में पहुंचते ही उन्होंने अपनी बाइक एक सैलून के सामने खड़ा कर सब्जी खरीदने लगे. सब्जी खरीदकर जैसे ही वे बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि डिक्की टूटा है. यह देखते ही उनका होश उड़ गया. लिहाजा वे दोड़े-दौड़े नगर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >