Buxar News: सिमरी से बाइक व मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगपुरा मिशन मोड के समीप से एक फर्नीचर दुकान से विगत बुधवार की रात मेंं अज्ञात चोरों ने बाइक व मोबाइल चोरी कर ली.

सिमरी. स्थानीय थाना क्षेत्र के नगपुरा मिशन मोड के समीप से एक फर्नीचर दुकान से विगत बुधवार की रात मेंं अज्ञात चोरों ने बाइक व मोबाइल चोरी कर ली.पीड़ित आशीष कुमार शर्मा दुकान पर बाइक पार्क किए हुए थे. दुकान बंद कर पीड़ित रात में सोने चला गया, जब आधी रात को पीड़ित का नींद खुली तो देखा कि बाइक व मोबाइल गायब है.पीड़ित द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन बाइक का सुराग नहीं लग सका.पीड़ित आशीष शर्मा ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है.प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >