बिहार में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, भाजपा नेता ने कहा- लोकतंत्र पर हमला

Bihar News: बिहार के बक्सर जिला के चौसा प्रखंड के सगरा गांव में रामपुर पैक्स के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन राय पर जानलेवा हमला किया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

Bihar News: बिहार के बक्सर जिला के चौसा प्रखंड के सगरा गांव में रामपुर पैक्स के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन राय पर जानलेवा हमला किया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा विरोध में चुनाव का बहिष्कार और चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है.

बता दें कि नवीन राय ने इसकी जानकारी देर रात वीडियो जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि मैं सगरा गांव में जनसंपर्क अभियान के लिए गया था. इस दौरान 20 आपत्तिजनक लोगों द्वारा मुझे घेर लिया गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. हमले में मेरा सिर फट गया. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से भाग गए. इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर सड़क जाम और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई है.

भाजपा नेता ने कहा, लोकतंत्र पर हमला

भाजपा नेता और पैक्स सदस्य प्रतिनिधि राजा राय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र पर सीधा हमला हुआ है. जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य निर्वाचन प्राधिकरण के आदेशों का पालन नहीं किया गया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा.

Also Read: सऊदी भेजने के नाम पर तीन लोगों से 15 लाख की ठगी, जानिए साइबर ठगों ने कैसे लगाया चुना

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने क्या कहा?

इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्षेत्र के लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश है. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि हल्की झड़प की सूचना मिली थी. जिसके बाद राजपुर थाना प्रभारी को सूचना दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >