बिहार में महिला ने युवती संग लिए सात फेरे, मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से एक-दूसरे के साथ बिता रही थीं समय

Bihar News: बक्सर में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबको हैरान कर दिया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए एक युवती के साथ मंदिर में विवाह रचा लिया. यह मामला अब इलाके में चर्चा और बहस का विषय बन गया है.

Bihar News: (मनीष मिश्रा, बक्सर) बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी. बगेन गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए आपस में शादी रचा ली. यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, बदल गया प्यार में

जानकारी के मुताबिक, संध्या देवी की शादी साल 2010 में अतवारु यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं. वहीं दूसरी ओर रूबी कुमारी अविवाहित हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब 15 दिनों से एक-दूसरे के साथ समय बिता रही थीं और साथ में वीडियो भी बना रही थीं. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.

विंध्याचल मंदिर में रचाई शादी, बक्सर में निभाई रस्म

जब दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, तो उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करने का निर्णय लिया. 4 अप्रैल को दोनों ने विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विवाह किया. इसके बाद बक्सर लौटकर रामेश्वर नाथ मंदिर में भी एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्म निभाई और भगवान का आशीर्वाद लिया.

https://twitter.com/prabhatkhabar/status/2041063453721604410?s=20

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म

इस शादी के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग इसे प्रेम की नई परिभाषा मान रहे हैं और दोनों के साहस की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे समाज की परंपराओं के खिलाफ कदम बता रहे हैं. गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला तेजी से फैल गया है और हर किसी की जुबान पर यही कहानी है.

Also Read: बिहार में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >