बिहार में बेटी के ससुराल आए पिता की संदिग्ध मौत, नहर में तैरता मिला शव, इलाके में सनसनी

Bihar News: बक्सर के डुमरांव में बेटी के घर आए 65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में नहर में डूबकर मौत हो गई. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar News: बक्सर के डुमरांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. अपनी बेटी के ससुराल आए पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जिसके बाद मृत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वृद्ध व्यक्ति का शव बुधवार को खिरौली गांव के पश्चिम स्थित डुमरांव रजवाहा नहर के चाट में तैरता हुआ मिला.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी. इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की और शिनाख्त कराने का प्रयास किया.

मृतक की पहचान नवानगर थाना क्षेत्र के बिचली भरौली निवासी 65 वर्षीय भोला भर के रूप में हुई. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, भोला भर अपनी बेटी ममता के ससुराल खिरौली गांव आए हुए थे. ममता की शादी शिव प्रसाद राय के पुत्र बबलू राय से हुई है.

मृतक के नाती ने क्या बताया?

मृतक के नाती बिट्टू राय ने बताया कि उनके नाना चार-पांच दिन पहले ही खिरौली आए थे. वह मंगलवार को करीब 11 बजे भोजन करने के बाद, सिमरी थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे.

शौच जाने के दौरान मौत की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि घर से निकलने के बाद वे शौच के लिए नहर के चाट की ओर गए होंगे, जहां पैर फिसलने से वे पानी में गिर पड़े और डूबने से उनकी मौत हो गई.

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की खबर फैलते ही खिरौली समेत आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई. वहीं, मृतक की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृत भोला भर की बेटी ममता और नाती-पोतों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है.

Written By: Suryakant Kumar

Also Read: ‘नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से मिलेगा…’, भागलपुर एनकाउंटर पर मांझी का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >