बक्सर में सड़क हादसा: घायल युवक की हालत गंभीर, घंटों सड़क किनारे तड़पता रहा

Bihar Road Accident: बक्सर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चुन्नी गांव के समीप एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई.

Bihar Road Accident:(विनोद कुमार सिंह ) बिहार में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं. हर दिन कहीं न कहीं तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है. इसी कड़ी में अब बक्सर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा-धनसोई मुख्य मार्ग पर हुई है. घटना में एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा. लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. घायल युवक की पहचान चौसा निवासी 36 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने देखा घायल युवक

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कुछ स्थानीय युवक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. तभी इस दौरान चुन्नी गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया. जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई. पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक गंभीर रूप से घायल है और उसकी बाइक भी सड़क किनारे गिरी हुई है. युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और वह पूरी तरह बेहोश पड़ा था.

घटना की सूचना पुलिस को दी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल (सीएचसी) चौसा ले जाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सीएचसी चौसा में डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया.

डॉक्टरों के अनुसार, युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बाइक अनियंत्रित होकर गिरने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है.

डायल 112 टीम की लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 टीम की सराहना की है. लोगों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण युवक को समय पर इलाज मिल सका. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है,.

Also Read: भीषण जाम से थमा सफर: महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का कहर, पैदल चलने को मजबूर हुए लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >