बक्सर में जनगणना कार्य को लेकर अहम बैठक, बीडीओ ने लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

Bihar News: बक्सर में जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर सुपरवाइजरों और प्रगणकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बीडीओ मनोज पासवान ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Bihar News:(विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट) बक्सर के चौसा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज पासवान ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों ने भाग लिया. इस दौरान जनगणना कार्य की वर्तमान स्थिति, क्षेत्रीय समस्याओं और कार्य निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बीडीओ बोले- लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज पासवान ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें. साथ ही हर परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

फॉर्म और डाटा अपलोडिंग की दी गई जानकारी

बैठक में डिजिटल फॉर्म भरने की प्रक्रिया, ऑनलाइन डाटा अपलोडिंग, रिपोर्टिंग प्रणाली और क्षेत्रीय चुनौतियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के दौरान जुटाए गए आंकड़े सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं, इसलिए डाटा संग्रहण में पूरी सावधानी और सटीकता जरूरी है.

सुपरवाइजरों को निगरानी बढ़ाने का निर्देश

बीडीओ ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और प्रगणकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को समय पर पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा.

Also Read:आरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बुलडोजर एक्शन से खाली हुई सड़क,अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ragini Sharma

Published by: Ragini Shamra

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >