बक्सर में युवक के साथ दरिंदगी: शादी में जा रहे युवक को पीटा, गंभीर हालत में झाड़ी में मिला

BiharNews: बक्सर जिले के नावानगर में एक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. शादी समारोह में जा रहे युवक को गंभीर रूप से घायल कर झाड़ी में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया.

Bihar News: (त्रिलोकी चौबे की रिपोर्बट) बक्सर में गुरुवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई. मित्र की शादी में शामिल होने जा रहे युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. बताया जा रहा है की आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को जलाकर उससे मरा समझ कर झाड़ी में फेंक दिया. युवक की पहचान रौशन शर्मा के नाम से हुई, जो नावानगर थाना इलाके का निवासी है. रौशन अपने दोस्लेत की शादी में गया था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. जानकारी न मिलने से पूरा परिवार परेशान होने लगा. शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों से कराहने की आवाज सुनी. जिसके बाद ग्रामीणों ने झाड़ियों में देखा की रौशन शर्मा वहां घायल पड़ा है. जिसके बाद युवक को नग्न अवस्था में झाड़ी से निकाला गया और सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शरीर पर चोट के निशान, हालत गंभीर

ग्रामीणों के अनुसार युवक के शरीर पर मारपीट के कई निशान है. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर बताई है. बेहतर इलाज के लिए रौशन को सदर अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

इलाज के लिए ग्रामीणों ने रौशन को अस्घपताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नावानगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि युवक के बयान के बाद घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी.

आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि मामले में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद नावानगर इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग लगातार पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. पुलिस प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. साथ ही दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.

युवक के बयान ने खुला राज

इलाज के बाद होश में आने के बाद युवक ने बयान में बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. घर में जाकर अभी बात कर ही रहा था कि घर वाले जागए . देर रात युवक को अपने घर में देख कर प्रेमिका का परिवार हैरान हो गया. परिवार के जागने के बाद युवक जैसे ही भागने की कोशिश कर रहा था , तभी परिवार वालो ने उससे पकड़ लिया. जिसके बाद रौशन के साथ मारपीट किया गया. प्रेमिका के परिवार वालो ने छोलनी गर्म कर रौशन के प्राइवेट पार्ट समेत कई जगहों को जला दिया. जिसके बाद वह बेहोश हो गया. रौशन के बेहोश होने पर परिवार वालो ने उसे नहर पर झाड़ी में फेंक दिया.

पीड़ित के बयान के बाद अब पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही पुलिस ने युवक के साथ हुई हिंसा करने वालो के खिलाफ़ कार्यवाई की बात कही है.

Also Read: सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >