100 एकड़ में फैक्ट्री और करोड़ों का निवेश, बक्सर की धरती पर उतरीं दुनिया की दिग्गज कंपनियां

Buxar Industrial Growth: बक्सर में 1700 करोड़ रुपये की लागत से कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और जेके सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया. इन परियोजनाओं से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.

Buxar Industrial Growth: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित JK Cement फैक्ट्री का उद्घाटन किया. ब्रह्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बना जेके सीमेंट का प्लांट करीब 100 एकड़ जमीन में फैला है. इसकी सालाना उत्पादन क्षमता तीन मिलियन टन बताई जा रही है. इस यूनिट के शुरू होने से बिहार और आसपास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी का सीमेंट समय पर उपलब्ध हो सकेगा. इससे निर्माण कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी.

क्षमता के बारे में जानिये

नवानगर में 65 एकड़ जमीन पर बना कोका-कोला का बॉटलिंग प्लांट रोजाना करीब 3.24 लाख केस कोल्ड ड्रिंक तैयार करने की क्षमता रखता है. इसका निर्माण कंपनी की फ्रेंचाइजी एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने कराया है. अब राज्य में ही बड़े स्तर पर कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन होगा, जिससे बाहर से सप्लाई पर निर्भरता कम होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले चौधरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार नई इंडस्ट्रियल निति के तहत बड़े निवेशकों को न्योता दे रही है. इन प्रोजेक्ट से सीधे और परोक्ष रूप से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी काम के मौके बढ़ेंगे. सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार और नौकरी के अवसर पैदा करना है. ऐसे बड़े उद्योग इस लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

इसे भी पढ़ें: पहले की पत्नी की हत्या फिर पुलिस को किया फोन, दानापुर में हैवानियत की हदें पार

पटना से लेकर गांव-गांव तक पुलिस अलर्ट, होली पर बदमाशों के लिए बना तगड़ा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >