Bihar Board Inter Exam 2027: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 22 जुलाई तक लेट फीस के साथ बक्सर में छात्र भर सकेंगे फॉर्म; घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. छात्र अब 22 जुलाई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे. यह जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दी गई है.

Bihar Board Inter Exam 2027 Date Extended : बक्सर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2025–2027) के लिए ऑनलाइन सूचीकरण एवं अनुमति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब छात्र 13 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है.

Buxar News : 22 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

पत्र के अनुसार, मान्यता प्राप्त +2 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कक्षा 11 के नियमित छात्र तथा स्वतंत्र कोटि के कला और वाणिज्य संकाय के छात्र इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं. संस्थान प्रधानों को विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करने के लिए 13 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है, जबकि शुल्क जमा करने वाले छात्रों का ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 तक भरा जाएगा.

Board Inter Exam : आधिकारिक पोर्टल पर होगी प्रक्रिया

छात्रों का ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन समिति के आधिकारिक पोर्टल intermediate.biharboardonline.com पर भरा जाएगा.

Buxar : घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य

बोर्ड ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में नई व्यवस्था लागू की है. जिन छात्रों के फॉर्म भरे जाएंगे, उन्हें पोर्टल से प्री-फील्ड घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा. इस पर छात्र, माता-पिता/अभिभावक और संस्थान प्रधान के हस्ताक्षर के बाद इसे पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा. घोषणा पत्र अपलोड नहीं करने पर आवेदन अधूरा माना जाएगा.

APAAR ID और मान्यता की शर्त

यदि छात्र के पास APAAR ID है, तो उसे फॉर्म में भरना अनिवार्य होगा. केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्रधान ही आवेदन कर सकेंगे, जबकि जिन संस्थानों की मान्यता रद्द या निलंबित है, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे.

व्यावसायिक ट्रेड भी अनिवार्य

राज्य के चयनित +2 विद्यालयों में ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, आईटी सहित 9 व्यावसायिक ट्रेड लागू हैं. इन विद्यालयों के 25 छात्रों को किसी एक ट्रेड का चयन कर उसकी सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा, हालांकि इसके अंक मुख्य परिणाम में नहीं जोड़े जाएंगे.

DEO को दिए गए निर्देश

बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विद्यालय प्रधानों को इसकी जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र छात्र आवेदन से वंचित न रह जाए.

Also Read : PM Surya Ghar Yojana: बक्सर के 4129 परिवारों को मिलेगा ‘PM सूर्य घर योजना’ का लाभ, DM ने सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाने का दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >