बक्सर में विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा पर बीडीओ,सीडीपीओ ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बक्सर जिले के नावानगर में एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस पुनीत कार्य की शुरुआत करते हुए स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.

Buxar Nawanagar Blood Donation Camp : विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा के तहत बक्सर जिले के नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रेड क्रॉस सोसायटी के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया.

Buxar News : अधिकारियों ने किया शिविर का उद्घाटन

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल, वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम बिहारी प्रसाद तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.

अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश

रक्तदान शिविर की शुरुआत बीडीओ सूरज कुमार सिंह, बीपीआरओ श्याम बिहारी प्रसाद और सीडीपीओ रूबी कुमारी के रक्तदान से हुई. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने भी रक्तदान कर लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की.

'रक्तदान महादान है', लोगों से आगे आने की अपील

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद

शिविर में रक्त संग्रह के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के ब्लड बैंक से लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार और काउंसलर मुकेश कुमार मौजूद रहे. दोनों ने रक्तदाताओं की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई.

Also Read : बक्सर में वर्षों से जाम मुख्य नाले की हुई सफाई, जलजमाव से ग्रामीणों को मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Triloki chaubey

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >