बक्सर: बसपा के प्रशिक्षण शिविर में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

बक्सर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत होने का मंत्र दिया गया।

Buxar News : बहुजन समाज पार्टी बक्सर जिला इकाई की ओर से ज्योति चौक स्थित सिटी मैरेज हॉल में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जिलेभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश केंद्रीय स्टेट प्रभारी मुकेश अहिरवार और बिहार स्टेट प्रभारी संतोष कुमार रहे.

संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व जोन प्रभारी हरिहर मेहरा ने किया. कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को कैडर के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को लेकर प्रशिक्षण दिया.

बक्सर में बसपा को बताया मजबूत, बूथ स्तर तक विस्तार पर जोर

मुख्य अतिथि मुकेश अहिरवार ने कहा कि बक्सर में बसपा पहले से ही मजबूत स्थिति में रही है और आज भी संगठन मजबूत है. वहीं संतोष कुमार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाने की जरूरत है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ काम करना होगा.

जिला से लेकर सेक्टर कमेटी तक के पदाधिकारी रहे मौजूद

शिविर में प्रदेश महासचिव लालजी राम, गणेश राम, रणजीत राय, जिला महासचिव हरिप्रसाद हरी, जिला उपाध्यक्ष वंश नारायण, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम स्नेही पासवान, प्रमोद राम, उमाशंकर पासवान, सुनील राम, मुनीम राम, गुड्डू यादव, दिनेश राम, असगर अली, संजय शर्मा, मुन्ना यादव, संजय राम, सुरेश राम, लक्ष्मण राम, रामजी राम सहित जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, प्रखंड कमेटी और सेक्टर कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >