बक्सर के जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज में एडमिशन शुरू, इस बार VKSU ने बदला पूरा नियम

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) से संबद्ध जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में 2026-27 सत्र के लिए त्रि-वर्षीय एलएलबी (LLB) में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही होगा, और नामांकन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा. 'पहले आओ, पहले पाओ' व्यवस्था समाप्त कर दी गई है.

VKSU Law Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) से संबद्ध बक्सर के एकमात्र जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में त्रि-वर्षीय एलएलबी (LLB) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया है. अब मेरिट सूची के आधार पर ही छात्रों का नामांकन होगा.

Buxar News: समर्थ पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण अली अल्बर्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन अवधि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) जारी करेगा, जिसके आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी.

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें. आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें, क्योंकि गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.

नामांकन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

प्राचार्य ने बताया कि आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, बिहार का डोमिसाइल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक की अंकपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते का विवरण, हस्ताक्षर तथा आवश्यकता अनुसार जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची महाविद्यालय के सूचना पट्ट और समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है.

इस बार 'पहले आओ, पहले पाओ' व्यवस्था खत्म

सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय ने नामांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. पहले विधि महाविद्यालयों में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर प्रवेश दिया जाता था, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है. सभी आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और विश्वविद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा.

छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया

महाविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की है. आवेदन से जुड़ी किसी भी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या के समाधान के लिए छात्र कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read :


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashutosh Singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >