Buxar News: केसठ अंचल गार्ड से मारपीट के आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने अंचल गार्ड के साथ मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नावानगर. स्थानीय पुलिस ने अंचल गार्ड के साथ मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपित केसठ अंचल कार्यालय के गार्ड रिंकू कुमार राम के साथ मारपीट के फरार आरोपी थे. गिरफ्तार आरोपी केसठ गांव निवासी नीतीश कुमार,रामलाल पासवान और चिंटू पासवान है. इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि केसठ अंचल कार्यालय के गार्ड के साथ मारपीट के अभियुक्त नीतिश कुमार रामलाल पासवान और चिंटू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >