महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने सांसद सुधाकर सिंह को सौंपा मांगपत्र

Buxar News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर सांसद सुधाकर सिंह को एक मांगपत्र सौंपा है. इसमें दूसरे भूखंड पर आधुनिक भवन और एक अंगीभूत महिला महाविद्यालय की स्थापना की प्रमुख मांगें शामिल हैं.

Buxar News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बक्सर नगर इकाई ने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को लेकर सांसद सुधाकर सिंह को मांगपत्र सौंपा. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने की.

दूसरे भूखंड पर आधुनिक भवन बनाने की मांग

मांगपत्र में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के दूसरे भूखंड पर G+5 आधुनिक भवन का निर्माण कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई. अभाविप का कहना है कि इससे महाविद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत अन्य आधुनिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई को व्यापक स्तर पर शुरू किया जा सकेगा. इसके अलावा बक्सर जिले में एक अंगीभूत महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग भी की गई.

आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा पर जोर

विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि बक्सर शिक्षा के क्षेत्र में अपार संभावनाओं वाला जिला है. विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना का विस्तार आवश्यक है. G+5 भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और आधुनिक विषयों की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त होगा.

महिला महाविद्यालय की स्थापना को बताया जरूरी

जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि महर्षि विश्वामित्र की धरती बक्सर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. महिला विद्यार्थियों के लिए जिले में अंगीभूत महिला महाविद्यालय की स्थापना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों की इन मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है और समाधान होने तक लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रखेगी.

छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने की मांग

नगर मंत्री विवेक पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है. उन्होंने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं और नए पाठ्यक्रमों के विस्तार की आवश्यकता बतायी. साथ ही छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए महिला महाविद्यालय की स्थापना को जरूरी बताया.

Also Read : बक्सर में घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का गड्ढे से मिला शव, डूबने से मौत की आशंका, जांच जारी

सांसद से सकारात्मक पहल की उम्मीद

महाविद्यालय अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अभाविप लगातार महाविद्यालय स्तर पर आवाज उठाती रही है. सांसद को मांगपत्र सौंपकर इन समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. उम्मीद है कि विद्यार्थियों के हित में इन मांगों पर सकारात्मक पहल होगी.

Also Read : बक्सर में दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला का परिवार सखी वन स्टॉप सेंटर की पहल से फिर बसा, पति के साथ हुई विदाई

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सुधाकर सिंह से मांगों को संबंधित स्तर पर उठाकर शीघ्र कार्रवाई कराने का आग्रह किया. इस दौरान खेलो भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, अनीश तिवारी, प्रियांशु शुभम, राहुल राज, अभिषेक गुप्ता, ऋषि नंदन दुबे, निर्भय ओझा, विकास कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : सासाराम मंडलकारा में बंदी की मौत का मामला, जेल अधीक्षक समेत अन्य पर प्राथमिकी के लिए आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत कुमार राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >