Buxar News : रंगदारी को लेकर मुर्गा फार्म के संचालक पर जानलेवा हमला

औद्योगिक क्षेत्र थाना के रामोबरिया गांव में हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बक्सर. औद्योगिक क्षेत्र थाना के रामोबरिया गांव में हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें उसी थाना क्षेत्र के मझरिया निवासी विशाल सिंह, रवि सिंह, मनी सिंह एवं अन्य लोगों को नामजद किया गया है. रामोबरिया निवासी स्व.श्रीकांत सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना में की गई शिकायत में कहा गया है कि नामद लोग 21 अप्रैल को उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी में उनके फार्म से मुर्गा व शराब की मांग करने लगे. उन्होंने उनकी मांग पूरा करने में असमर्थता जताई तो वे अन्य लोगों को बुलाकर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिये. यही नहीं बिच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी भी किए और गर्दन में पहनी सोने का मंगल सूत्र छिन लिए और जमकर मारपीट किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >