बिहार : बक्सर में 24 बोतल शराब के साथ बाइक बरामद, तस्कर फरार

डुमरांव : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी बक्सर के डुमरांव में शराब की तस्करी जारी है. बुधवार को डुमरांव पुलिस ने 24 बोतल शराब के साथ एक पल्सर बाइक को बरामद करने में सफलता पायी है. हालांकि पुलिस को आते देख शराब तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार […]

डुमरांव : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी बक्सर के डुमरांव में शराब की तस्करी जारी है. बुधवार को डुमरांव पुलिस ने 24 बोतल शराब के साथ एक पल्सर बाइक को बरामद करने में सफलता पायी है. हालांकि पुलिस को आते देख शराब तस्कर फरार होने में कामयाब रहा.

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शहर के सुमित्रा कालेज रोड में शराब के साथ बाइक सवार माल की खपत करने शहर में जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और कालेज रोड की घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस को देख कारोबारी बाइक को छोड़ फरार हो गया.

शराब माफियाओं के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो झोले में रखे गये 24 बोतल शराब बरामद हुआ. पुलिस ने बाइक व शराब रखे झोले को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार बाइकबिना नंबर की है. बाइक मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >