शराब तस्करों के खिलाफ पुिलस ने चलाया अभियान

सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के धनंजयपुर गांव के समीप स्थानीय पुलिस ने रविवार को 180 एमएल की 87 सीसी शराब के साथ दो बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मझवारी निवासी जितेंद्र यादव, संजय यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष मोहम्मद जुनैद आलम ने बताया […]

सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के धनंजयपुर गांव के समीप स्थानीय पुलिस ने रविवार को 180 एमएल की 87 सीसी शराब के साथ दो बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मझवारी निवासी जितेंद्र यादव, संजय यादव के रूप में की गयी है.

थानाध्यक्ष मोहम्मद जुनैद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो बाइक सवार युवक शराब की तस्करी करने के लिए जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी. लेकिन धनंजयपुर गांव के समीप पुलिस को आते देख तस्कर मोटरसाइकिल व अवैध शराब से भरा झोला छोड़ कर भागने लगे. मगर पुलिस की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया.
शराबी को जेल : नावानगर. नावानगर थाना के भटौली गांव निवासी लाल मोहर पासवान को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि भटौली गांव में एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये मौके पर पहुंचकर हो-हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >