बक्सर : जमानियां में पटरी टूटी, परिचालन बाधित

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद जमानियां में अप लाइन की पटरी अचानक टूट गयी, जिसके बाद उसे रोक दिया गया. इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी, जिसके बाद अप का परिचालन एक घंटे तक रोक दिया गया. पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल […]

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद जमानियां में अप लाइन की पटरी अचानक टूट गयी, जिसके बाद उसे रोक दिया गया. इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी, जिसके बाद अप का परिचालन एक घंटे तक रोक दिया गया. पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. जमानियां स्टेशन के समीप पटरी टूटने की वजह से गुरुवार की सुबह को अप लाइन का परिचालन बाधित रहा.
एक घंटे तक परिचालन बाधित रहने के कारण विभूति एक्सप्रेस, पंजाब मेल और स्पेशल ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रही. हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली अप 13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस जैसे ही जमानियां स्टेशन को क्रॉस करने के बाद अचानक तेज आवाज के साथ पटरी टूट गयी.
बक्सर : मगध एक्सप्रेस से टकराया मवेशी
बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल रेलखंड के टुड़ीगंज-डुमरांव स्टेशन के समीप बुधवार की रात करीब नौ बजे अप की मगध एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया, जिससे ट्रेन के इंजन में आकर मवेशी फंस गया. किसी तरह से ट्रेन को डुमरांव स्टेशन लाकर रोका गया और फंसे मवेशी को बाहर निकाला गया.
मवेशी फंस जाने से करीब दो घंटे तक डाउन और अप लाइन का परिचालन बाधित रहा.इस्लामपुर से चलकर नयी दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस जैसे ही टुड़ीगंज स्टेशन से गुजरी, तभी एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया. मवेशी के टकराने के बाद ड्राइवर को ट्रेन में झटका महसूस किया. इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया. वहीं ट्रेन में झटका लगने पर यात्री सहम गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >