राजपुर में नहीं खुला धान क्रय केंद्र, किसान परेशान

राजपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों के लिए गठित पैक्स समितियों को किसानों के धान को खरीदने के लिए 15 नवंबर को केंद्र खोलने का फरमान जारी किया गया था. सरकारी फरमान के बाद भी किसी भी केंद्र पर धान खरीद से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं टांगा गया है. क्षेत्र के सभी गांव में […]

राजपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों के लिए गठित पैक्स समितियों को किसानों के धान को खरीदने के लिए 15 नवंबर को केंद्र खोलने का फरमान जारी किया गया था. सरकारी फरमान के बाद भी किसी भी केंद्र पर धान खरीद से संबंधित सूचना बोर्ड भी नहीं टांगा गया है.

क्षेत्र के सभी गांव में धान की कटनी का काम प्रारंभ हो गया है. कटनी के साथ ही किसानों को खेतों में रबी फसल की बुआई के लिए खाद एवं बीज की खरीद के लिए राशि की आवश्यकता है. केंद्र नहीं खुलने से किसान काफी हताश हैं. किसानों को यह समझ में नहीं आ रहा है धान की बिक्री कहां होगी?
अगर सरकारी आंकड़े पर ध्यान दें तो इस बार धान की खरीद के लिए सरकार ने जो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है अगर उस मूल्य पर धान की खरीद होती है तो किसानों के हित में अच्छा होगा . फिलहाल चुनाव की घोषणा होने होने से समितियों को भंग कर दिया गया है. इस एवज में सरकार ने घोषणा किया है कि इसकी धान की खरीदारी संबंधित प्रबंधक के माध्यम से की जायेगी. विभागीय लापरवाही से अभी तक केंद्र नहीं खोला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >