अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

बक्सरए : नगर थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया. जिसमें युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई […]

बक्सरए : नगर थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के समीप दो बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया. जिसमें युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस इलाके को सील कर छापेमारी कर रही है. जख्मी युवक नेहरू नगर का रहने वाला संजय रावत बताया जाता है.
बताया जाता है कि संजय रावत गुरुवार की रात कलेक्ट्रेट के समीप फोन से बात कर रहा था. इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर छह अपराधी आये और उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. जिसमें छह गोली संजय रावत को जा लगी और वह जमीन पर जा गिरा. उसे जमीन पर गिरता देख अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे.
जख्मी संजय रावत ने खुद इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी संजय रावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं. नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >