बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदाता सूची हुई जारी

बक्सर : बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी सहायक चुनाव आयुक्त शेषनाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1613 है. विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी मंगलवार से अपना नामांकन भरेंगे . गौरतलब हो कि सत्र 2019 से […]

बक्सर : बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी सहायक चुनाव आयुक्त शेषनाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1613 है. विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी मंगलवार से अपना नामांकन भरेंगे .

गौरतलब हो कि सत्र 2019 से 2021 के लिए कराये जाने वाले बार एसोसिएशन संघ के चुनाव में कुल 19 पदों के लिए मतदान कराया जायेगा, जिनमें अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कमेटी सदस्य का पद शामिल हैं .इस बार मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1613 है जबकि पिछले सत्र में 1484 मतदाता सूची में शामिल थे. सत्र 2015 से 19 के बीच 191 नए मतदाता शामिल किये गये हैं.
अधिवक्ता सदस्य के लिए कुल 54 ने किये आवेदन
वहीं दूसरी तरफ लोक अदालत के सदस्यों की नियुक्ति के लिए आगामी 9 एवं 10 जुलाई को साक्षात्कार लिया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सूत्रों ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता सदस्य के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिनका साक्षात्कार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लिया जायेगा जो अपराह्न 4:35 से शुरू होगा. इसके पूर्व सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल कागजात के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में 1 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >